पठारी| इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा गंजबासौदा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कि। उपस्थित सभी महिलाओं को गैस एजेन्सी के जितेंद्र सेन,अजय पंथी,रामेश्वर राठौर ने बैनर पोस्टर के माध्यम से गैस उपयोग करने के सही तरीके एवं गैस दुर्घटना से बचने के उपाय, इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बरो के साथ समझाए। गैस एजेंसी संचालक राहुल सिंघई ने बताया की उनकी एजेन्सी द्वारा पात्र लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने के लिए गांव- गांव में केवायसी कलेक्शन शिविर एवं सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है।