पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • त्योंदा में धर्मशाला निर्माण के लिए 2 लाख रुपए जमा

त्योंदा में धर्मशाला निर्माण के लिए 2 लाख रुपए जमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योंदा में पठारी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से युवा ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा रविवार सुबह चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के दौरान भगवान परशुराम व हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी। ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते गाते हुए चल रहे थे। मुख्य मार्गों से होते हुए चल समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप संपन्न हुआ। समापन पर संगोष्ठी आयोजित कर समाज को संगठित करने पर जोर देते हुए कहा गया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। समाज में एकता बनी रहे इसके लिए नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर से लेकर तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में होने चाहिए। साथ ही नियमित संपर्क अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि समाज सदस्य एक दूसरे से जुड़ सके। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सदस्यों में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहे, हमेशा एक दूसरे का सहयोग करे। चल समारोह में विदिशा, गंजबासौदा, त्योंदा सहित आसपास के गांवों के सदस्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...