गंजबासौदा| नेहरू चौक स्थित कोरियर की दुकान के ताले तोड़कर रविवार रात चोरों ने मोबाइल व अन्य सामग्री चुरा ली। दुकान मालिक सीताराम मैथिल ने बताया कि उनकी कूरियर एजेंसी है। ऑनलाइन कंपनियों से बुक किए मोबाइल व अन्य सामग्री की डिलेवरी करने का कार्य किया जाता है। चोर मुख्य गेट के दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद ऑनलाइन आर्डर के पार्सलों को खोलकर उनमें रखी सामग्री ले गए। जिनमें सबसे अधिक मोबाइल थे। करीब 15-20 पार्सलो में से मोबाइल चोरी हुए हैं। इसी के साथ दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे व सीपीयू भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह साढ़े पांच बजे मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।