गंजबासौदा| अध्यापक संविदा शिक्षक संघ द्वारा अध्यापक संवर्ग की”लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। इसी के साथ मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भी सौंपा। आवेदन के माध्यम से कहा कि शिक्षक संवर्ग” के समान समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से दिया जाए। अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
अनुकंपा नियुक्ति के दौरान परिवार में यदि कोई आठवीं पास है तो उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद व 12वीं पास को संविदा शिक्षक वर्ग” 3 में नियुक्ति की जाए। स्वैच्छिक स्थानातंरण की नीति शुरू की जाए।