पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई मंडी का निर्माण जल्दी हो पूरा

नई मंडी का निर्माण जल्दी हो पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| कंजना पठार स्थित नई कृषि उपज मंडी का निर्माण कार्य पूरा न होने से किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा हैं। भारतीय किसान संघ ने जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की।

संघ सदस्यों ने कहा कि निर्माण पूरा न होने मंडी में तुलाई कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों को नवीन मंडी परिसर में नीलामी के बाद उपज तुलाई के लिए त्योंदा मार्ग स्थित पुरानी मंडी ले जाना पड़ता है। इसी के साथ नगर में सायलो केन्द्र खोले जाने, खरीफ 2017 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जल्दी बीमा दिलाए जाने,चना एवं मसूर के आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने, सूखा एवं भावांतर राशि का शेष भुगतान, चना, मसूर खरीदी केन्द्र पर तौल कांटे बढ़ाने, किसानों के हित में सिंचाई परियोजना का निर्माण कराए जाने सहित अन्य किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई ताकि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मांगों को पूरा करने के संबंध में संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भी सौंपा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...