गंजबासौदा| शनिवार शाम पांच बजे वार्ड क्रमांक सात सुभाष निकेतन गली में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने 60 वर्षीय मीराबाई रघुवंशी को टक्कर मार दी। टक्कर में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपनिरीक्षक बीएल सिलोरिया ने बताया कि वृद्ध महिला मूल रूप से गांव रतनखेड़ी की निवासी है वर्तमान में सुभाष निकेतन गली में रहती है। शाम को घर जाते समय बाइक चालक ने टक्कर मार दी।