गंजबासौदा| नपा की स्वास्थ्य शाखा ने प्रभारी आरके नेमा की अगुवाई में दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने अभियान चलाया है। जांच के बाद 2 क्विंटल दूषित पदार्थों को जब्त कर उन्हें कचरा वाहन के हवाले किया गया। रविवार को अभियान सुबह 11 बजे पुराने मेला ग्राउंड से प्रारंभ किया गया। इसके बाद सावरकर चौक और मुख्य मार्ग पर चला। पुराने मेला ग्राउंड से ही एक क्विंटल से ज्यादा आम, तरबूज, खरबूज जब्त किए गए।