पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डामरीकरण नहीं होेने से उड़ रही धूल मुख्य मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

डामरीकरण नहीं होेने से उड़ रही धूल मुख्य मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगर के मुख्य मार्ग पर धूल की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर के मुख्य मार्ग पर सीसी और डामरीकरण चार साल पहले कराया गया था। सीसी से सीमेंट की पर्त उखड़ चुकी है। सिर्फ काली गिट्‌टी दिखाई पड़ रही है। रेलवे स्टेशन से जय स्तंभ के बीच डामरीकरण कई स्थानों पर उखड़ चुका है। उसका स्थान गड्ढे लेते जा रहे हैं। जैसे ही वाहन तेज गति से निकलते हैं,धूल का गुबार उठने लगता है। दिन भर वाहनों की आवाजाही के कारण उठ रही धूल असहनीय बनती जा रही है। इस समस्या के चलते व्यापारियों से लेकर नागरिक परेशान हैं। सड़क पर पैदल चलना भी दूभर होता जा रहा है। दुकानों में धूल की पर्त जमा हो रही है। लोनिवि दो बार गड्ढे भर चुका है। उनकी हालत जस के तस हो रही है।

खबरें और भी हैं...