पठारी| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की विशेष उपस्थिति में गंजबासौदा में आयोजित सम्मेलन में पठारी क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गंजबासौदा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता राकेश सिंघई, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित सहेले, नरेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश यादव, सज्जन सिंह चौहान, नईम कुरैशी, गिर्राज दीक्षित, वीरेंद्र यादव, आकाश सोनी, सुरेंद्र ठाकुर, मांगीलाल राय, संतोष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गंजबासौदा पहुंचे थे।