पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफसरों ने सड़कों पर बेच रहे दूषित फलों को नष्ट कराया, हिदायत दी फिर भी खुले में बिक रहे

अफसरों ने सड़कों पर बेच रहे दूषित फलों को नष्ट कराया, हिदायत दी फिर भी खुले में बिक रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच के नाम पर खानापूर्ती करते हैं अधिकारी

भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

नगर पालिका द्वारा दूषित फल विक्रेताओं पर की गई कार्रवाई के बाद भी दूषित फलों का विक्रय खुलेआम किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। गर्मी में फलों की मांग अधिक हो जाने के साथ ही फल जल्दी खराब हो जाते हैं।

फुटकर विक्रेताओं द्वारा दूषित फलों को कम दाम में बाजार में बेचा जाता है। कम दाम के लालच में दूषित फल की बिक्री भी हो रही है। उनके सेवन के बाद स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पुराने मेला ग्राउंड स्थित सब्जी बाजार में प्रतिदिन कई क्विंटल आम, तरबूज ट्रकों से आ रहे हैं। आवागमन के दौरान फल दागी हो जाते है।

उन फलों को थोक व्यापारी फुटकर विक्रेताओं को कम दाम में बेच देते हैं। बाद में वही फल ठेलों पर रखकर खुले आम बेचे जाते हैं। नपा के स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेमा ने बताया कि सब्जी बाजार का औचक निरीक्षण कर दूषित फलों को मौके पर ही नष्ट कराया था। साथ ही विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई थी कि दोबारा दूषित फलों का विक्रय न किया जाए।

जिला खाद्य अधिकारी नहीं करते जांच

नगर में बिक रहे दूषित फल सहित खाद्य सामग्री पर जिला खाद्य अधिकारी द्वारा जांच नही की जाती। इसके चलते दूषित सामग्री विक्रय करने वालों पर रोक नही लग पा रही हैं। कानूनी कार्रवाई न होने से विक्रेता बिना किसी डर के दूषित सामग्री बेच रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जिला खाद्य दल साल में एक या दो बार सिर्फ त्योहारों पर जांच करने आता है। दो चार दुकानों की जांच कर खानापूर्ति कर ली जाती है। इसके चलते हालत यह है कि अधिकांश होटलों पर पर्याप्त साफ-सफाई नहीं मिलती। खुले में खाद्य सामग्री रखी जाती है। नागरिकों की मांग है कि जिला दल द्वारा नियमित जांच कर खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि दूषित खाद्य सामग्री विक्रय पर पूरी तरह से रोक लग सके।

खबरें और भी हैं...