गंजबासौदा| बरेठ रोड लक्ष्मीनारायण मंदिर गली में रेंप निर्माण के चलते आवागमन के लिए बंद किया गया था। निर्माण के दौरान की गई खुदाई के बाद निकली मिट्टी के ढेर गली के मुहाने पर लगा दिए गए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ढेर न हटाए जाने से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। चालकों का कहना है की दोनों तरफ बड़े-बड़े मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं लेकिन उन्हें हटाया नहीं जा रहा है। करीब एक सप्ताह तक निर्माण कार्य के चलते चालक दूसरे मार्गों से होकर गंतव्य तक पहुंचे।अब निर्माण पूरा होने के बाद भी आवागमन बंद है। कई चालकों को मार्ग के बीचों बीच लगे ढेरों की जानकारी न होने से वह दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द मिट्टी के ढेरों को हटाया जाए ताकि आवागमन के दौरान चालकों को परेशान न होना पड़े।