पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायत के बाद भी वार्ड छह में नहीं हो सकी जल निकासी की व्यवस्था

शिकायत के बाद भी वार्ड छह में नहीं हो सकी जल निकासी की व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| वार्ड क्रमांक 6 शंकर जी गली में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से परेशान रहवासियों द्वारा कई बार नपा अधिकारियों से शिकायत के बाद प्रदर्शन भी किया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि गली में व्याप्त समस्याओं पर नपा द्वारा गंभीरता से ध्यान नही दिया जाता। मोहल्ले के रहवासी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गली में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मार्ग के बीचों बीच पानी जमा होने सेे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही गंदगी फैल रही है। दूषित पानी के आसपास दिनभर आवारा मवेशी बैठे रहते हैं। मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैल रही हैं। रहवासी भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुरानी नालियां कम गहरी है। नियमित सफाई न होने से पानी नही निकल पाता। इससे गंदगी और बदबू से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश से पूर्व जलनिकासी की व्यवस्था नही कराई गई तो बारिश का पानी घरों में भरने लगेगा।

खबरें और भी हैं...