पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेला ग्राउंड परिसर में लकड़ी के ढेर से खिलाड़ियों को आ रही परेशानी

मेला ग्राउंड परिसर में लकड़ी के ढेर से खिलाड़ियों को आ रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| श्रीरामलीला मेला ग्राउंड में लगे लकड़ियों के ढेर परेशानी का कारण बने हुए हैं। ग्राउंड में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लकड़ी रखकर कब्जा किया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि खुला ग्राउंड होने के कारण युवा क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते हैं लेकिन लकड़ियों के ढेर के कारण खेल नहीं हो पा रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि नगर में एक मात्र एसजीएस कॉलेज ग्राउंड है जहां खेल प्रतियोगिता हो सकती है। कॉलेज की भूमि होने के कारण वहां खेलना मुश्किल होता है लेकिन नपा के रामलीला मंच पर दर्जनों खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। लकड़ियों के ढेर के कारण पूरा ग्राउंड अनुपयोगी साबित हो रहा है। इसी के साथ असामाजिक तत्व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि मेला ग्राउंड से जल्द से जल्द लकड़ियों को हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...