गंजबासौदा| कोतवाली पुलिस ने गांव रिटहेरी निवासी 38 वर्षीय राकेश रघुवंशी की शिकायत पर गांव के ही प्रवेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह रघुवंशी सहित अन्य दो युवकों पर गाली गलोंच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक बीएल सिलोरिया ने बताया कि युवक के साथ 23 मार्च को गांव ककरावदा मार्ग क्वेटन नदी पुल के पास मारपीट हुई थी। घटना के बाद युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तेहरीर जांच के बाद शुक्रवार को दो ज्ञात व दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया।