पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री के आगमन पर जयस्तंभ चौराहे पर हुई गड्ढों की मरम्मत

मुख्यमंत्री के आगमन पर जयस्तंभ चौराहे पर हुई गड्ढों की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| जयस्तंभ चौराहे पर करीब तीन महीने पूर्व पाइप लाइन लीकेज सुधार कार्य के लिए खुदाई कार्य किया था। काम पूरा होने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। नागरिकों द्वारा दर्जनों शिकायत के बाद भी नपा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर गड्ढों को चूरी से भरे जाने का काम तेजी से शुरू कर दिया। नागरिकों ने बताया कि जयस्तंभ चौराहा नगर का मुख्य चौराहा है। नगर में प्रवेश के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले का निकलना तय था। इसके चलते चौराहे पर तेजी से काम पूरा कराया गया। साथ ही मुख्य मार्गों पर भी पेंचवर्क कार्य कराया गया ताकि मुख्यमंत्री के काफिले को गड्ढों के कारण परेशान न होना पड़े। चालकों का कहना है कि तीन महीने से मरम्मत की मांग की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन पर समस्या का निराकरण एक दिन में ही हो गया।

खबरें और भी हैं...