पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहित्य...नारी शिक्षा व सुरक्षा पर आधारित रचनाओं का होगा प्रकाशन

साहित्य...नारी शिक्षा व सुरक्षा पर आधारित रचनाओं का होगा प्रकाशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| साहित्यकार संघ द्वारा नारी शिक्षा एवं सुरक्षा पर आधारित रचनाओं का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया। चंद्रकुमार तारण ने बताया कि नगर के समाजसेवियों व शिक्षाविदाें की रचनाओं का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके माध्यम से नारी की शिक्षा पर प्रकाश डाला जा सके। इन रचनाओं से जागरूक होकर नागरिक बेटों के समान ही बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाए। शिक्षित नारी एक साथ दो परिवारों को शिक्षित करती है। कई क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा को महत्व नहीं दिया जाता। नारी सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश रचनाओं के माध्यम से दिया जाएगा ताकि महिलाएं भी अपनी मर्जी से सुरक्षा के माहौल में अपना जीवन व्यतीत कर सके। इस मौके पर बद्रीप्रसाद भारतीय, राकेश जैन, ओपी प्रजापति, आरसी शर्मा, सीताराम मनमौजी, महेन्द्र प्रताप मेहता, फहीम भाई, जयकुमार शीतल, अजय दयाल भटनागर, रामनारायण सोनी, बाबूभाई पिंगले, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित काफी संख्या में साहित्यकार संघ सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...