पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई मंडी के समीप चल रहा अवैध शराब का कारोबार

नई मंडी के समीप चल रहा अवैध शराब का कारोबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

इन दिनों नई कृषि उपज मंडी के समीप अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है। मंडी के समीप स्थित चाय नाश्ते की होटलों पर देसी शराब बेची जा रही है। इससे रात के समय मंडी में आए दिन असामाजिक तत्व उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि मंडी परिसर में नीलामी के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान प्रतिदिन आ रहे हैं। यहां सुबह से लेकर देर रात तक शराब बेची जा रही है। शराबियों के उत्पात से परेशान नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों से इस संंबंध में शिकायत भी की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा चाय नाश्ते की दुकान से देसी शराब जब्त कर कार्रवाई भी की थी, लेकिन शराब बिक्री पर लगाम नहीं लगी। नागरिकों का कहना है कि पुलिस द्वारा सिर्फ एक बार कार्रवाई करने के बाद दोबारा कभी जांच नहीं की जाती। इसके चलते दुकानदार बिना किसी डर के दोबारा शराब बेचने का काम शुरू कर देता है। शराब के नशे में मंडी सहित बासौदा-उदयपुर टू लेन मार्ग पर आए दिन मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। नागरिकों की मांग है कि मंडी परिसर के समीप नियमित जांच कर अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...