पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजन...युवा ब्राह्मण विकास परिषद का चल समारोह

आयोजन...युवा ब्राह्मण विकास परिषद का चल समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योंदा| 20 मई सुबह 8 बजे युवा ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा पठारी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह की तैयारियों को लेकर परिषद पदाधिकारियों ने समाज सदस्यों के घर-घर जाकर संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में समाज सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। जिला अध्यक्ष यशवंत दुबे ने बताया कि समाज को संगठित करने के लिए आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाज सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को आगे बढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है। त्योंदा के साथ ही आसपास के गावों व गंजबासौदा में समाज सदस्यों के घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। चल समारोह पठारी मार्ग से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप संपन्न होगा।

खबरें और भी हैं...