पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग...नल कनेक्शन की राशि वापिस करने की मांग

मांग...नल कनेक्शन की राशि वापिस करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| शुुक्रवार दोपहर वार्डवासियों ने विधायक निशंक जैन के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जल आवर्धन योजना के तहत प्रारंभ में नपा ने जो कनेक्शन दिए उनसे अधिक राशि ली गई जबकि वर्तमान में कम राशि पर कनेक्शन दिए जा रहे है। लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, शैलेश तारण, मुन्नालाल अग्रवाल ने बताया कि कनेक्शन राशि अधिक होने का विरोध किए जाने के बाद नपा ने राशि कम की है। लेकिन इससे पूर्व सैकड़ों उपभोक्ता अधिक राशि देकर कनेक्शन ले चुके थे। इस तरह उनके साथ भेदभाव हुआ है। रामबाबू सोनी, आनंद, राघव शर्मा का कहना है कि प्रारंभ में अधिक राशि देकर जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिए है वर्तमान देय राशि काटकर उन्हें शेष राशि वापस की जाए या फिर राशि को जलकर से कम किया जाए।

खबरें और भी हैं...