नेहरू चौक से रेलवे स्टेशन तक मवेशियों की लड़ाई में नागरिक हो रहे घायल
नेहरू चौक से रेलवे स्टेशन तक मवेशियों की लड़ाई में नागरिक हो रहे घायल
गंजबासौदा| नेहरू चौक से रेलवे स्टेशन तक घूम रहे आवारा पशुओं की लड़ाई में नागरिक घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब नगर के गोपाल विश्वकर्मा सब्जी खरीदने सुभाष चौक आए थे तभी अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। वह लड़ते-लड़ते शर्मा से टकरा गए। इससे उन्हें चोटें आईं। वहीं रामप्रकाश लोधी की मोटर साइकिल की हेड लाइट फूट गई। उन्हें उपचार के लिए जन चिकित्सालय में जाना पड़ा। दरअसल सुभाष चौक से स्टेशन तक सड़क के किनारे सब्जी विक्रेता बैठते हैं। जो खराब सब्जी बचती है उसे मार्ग पर ही फैंक देते हैं। जिसे खाने के लिए मवेशियों का झुंड एकत्रित हो जाता है। परिणाम स्वरूप मवेशी आपस में लड़ जाते हैं और आसपास खड़े नागरिकोंं को भी घायल कर देते हैं। इधर सुबह रोक के बाद भी लोग चौक पर जानवरों को चारा डालते हंै।