पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा क्षेत्र में 3043.16 लाख की लागत से 3 सड़क व 3 पुल बनेंगे

विधानसभा क्षेत्र में 3043.16 लाख की लागत से 3 सड़क व 3 पुल बनेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ग्राम योजना में 3 सड़क और पुलों का होगा निर्माण

भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

विधानसभा क्षेत्र में 3043.16 लाख रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 सड़कों सहित पुलों का निर्माण होगा । विधायक निशंक जैन ने बताया इनमें से 3 सड़कों पर 2692.62 लाख रुपए खर्च होंगे। जबकि 3 पुल की लागत 350.54 लाख रहेगी। इसमें ग्यारसपुर ब्लॉक के एन.एच-86 कालापाठा से हैदरगढ़ मार्ग शामिल है। इसकी लम्बाई 11.83 किमी है। इसकी लागत 1122.06 लाख रुपए हैं। इसी प्रकार बासौदा विकासखंड में एनएच-86 कस्बा बागरोद से बरोदिया बागरोद मार्ग” है। इसकी लम्बाई 9.40 किमी है। लागत 721.74 लाख रुपए हैं। इसी तरह तीसरा मार्ग त्योंदा पठारी रोड से सैरवासा टर्न मार्ग”तक है। लम्बाई 11.33 है। लागत 848.81लाख रुपए हैं। ं इस मार्ग पर बनने वाले पनडुब्बी बाक्स पुल निर्माण पर 158.88 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त इस मार्ग पर पड़ने वाले 3 पुलों का निर्माण होगा। इसमें पनडुब्बी बाक्स पुल की एटी आरडी 4265 मीटर है। इसकी 102.28 लाख रुपए लागत रखी गई है। इसी प्रकार दूसरे पनडुब्बी बाक्स पुल एटी आरडी 5740 मीटर का है। इस पर 158..88 लाख रुपए खर्च होंगे। तीसरा पनडुब्बी बाक्स पुल एटी आरडी 1285 मीटर प्रस्तावित है। इस पर 89.38 लाख रुपए की लागत आएगी। इस संबंध में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा सड़क व पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सड़क व पुल का निर्माण होने से बरोदिया, खिरिया दौलत पिपरिया, लग्धा , सैरवासा, उकायला, मटेना, वृंदावली कालापाठा, त्योंदा, पठारी, कालापाठा, खिरिया, कोलुआ, बरवाई, हैदरगढ, मोहम्मदगढ, चीकली, रमपुरा, मढिया धामनोद, बर्री पिपरिया, विजयपुर आदि दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे।

खबरें और भी हैं...