भाजयुमो की समरसता रैली ने 22 किलोमीटर का सफर तय किया
गंजबासौदा| भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा समरसता रैली निकाली गई। यह लाल पठार से प्रारंभ होकर कई गांवों से होती हुई घटेरा पहुंची। इसमें पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी, किशोर पाटीदार, गोविंद पटेल, अख्तर कुरैशी,जितेंद्र मीणा ,रंजन अग्रवाल , राहुल रघुवंशी , शुभम शुक्ला, सौरभ व्यास , नीलेश मीणा अभिषेक पटेल, प्रियांशु रघुवंशी, शुभम रघुवंशी, सुशील शर्मा रवि साहू वाहन से नारे लगाते हुए निकले।