आयोजन...फालोअप शिविर में 42 मरीजोंं की जांच
गंजबासौदा| शुक्रवार सुबह मिल रोड स्थित हितकारिणी धर्मशाला में नागरिक सेवा समिति द्वारा प्रथम फालोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। समिति अध्यक्ष कांतिभाई शाह ने बताया कि 5 अप्रैल को आयोजित नेत्र शिविर में 49 मोतियाबिंद के मरीजो के ऑपरेशन कराए गए थे। ऑपरेशन के बाद फालोअप शिविर में दोबारा जांच कर दवाई दी गई। डा. ईश चौबे ने मरीजों की जांच कर नेत्र रोगों के बारे में विस्तार से बताया ताकि नेत्र संबंधी समस्या होने पर जल्द से जल्द उपचार कराया जा सके। नागरिकों का कहना है कि समिति द्वारा चलाए जा रहे फालोअप शिविर से गरीबों को काफी सहायता मिल रही है। इस मौके पर महेन्द्र सूर्यवंशी, कृपाराम दीक्षित, तेजनारायण श्रीवास्तव, नाटूभाई पटेल, सतीश अग्रवाल, पंकज जैन, संजय अरोरा, संजय अग्रवाल, दीपक जैन, रूपेश गुप्ता, सतीश कटारे, शरद साहू, प्रमोद अग्रवाल, शरद साहू, प्रमोद अग्रवाल, रामबाबू दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।