पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक खड़े रहने से रोज हो रहे हादसे

ट्रक खड़े रहने से रोज हो रहे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| बंजारी माता मंदिर के समीप स्थित वेयर हाउस पर इन दिनों उपज की लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पर दर्जनों की संख्या में ट्रक अव्यवस्थित रूप से खड़े रहते हैं। इससे रात के समय वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि मार्ग के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी- लंबी कतार लगी रहती है। इससे रात के समय तेज रफ्तार गति से आ रहे वाहन चालकों के सामने ट्रकों के आ जाने से हादसे का डर लगा हुआ है। नागरिकों की मांग है कि ट्रकों को मार्ग किनारे से हटाकर वेयर हाउस के समीप खड़ा किया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो।

खबरें और भी हैं...