पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के आने से पहले बिजली के खंभों से नपा ने हटवाए स्वागत के अवैध होर्डिंग

सीएम के आने से पहले बिजली के खंभों से नपा ने हटवाए स्वागत के अवैध होर्डिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

गुरुवार को दिन भर नपा का बिजली विभाग नगर में लगे बिजली के खंभों से होर्डिंग हटाने का काम करता रहा। नगर में खंभों पर स्वागत और बधाई के होर्डिंग”लगे थे। मुख्यमंत्री के नगर आगमन को देखते हुए नपा ने यह कार्रवाई की।

नगर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने के बाद भी बिजली के खंभों पर छोटे होर्डिंग” लगाए जाते हैं। दर असल इस मामले में नपा का ढुलमुल रवैया समस्या का कारण बना है। चाहे किसी संगठन में नियुक्ति हो, कोई चुनाव जीता हो। किसी का आगमन होता हो तो बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगाए जाते हैं। हालत यह है कि एक बिजली के खंभे पर तीन और चार होर्डिंग” लटके हुए थे। पूरा शहर बदनुमा दिखाई दे रहा था। इसके चलते आनन फानन में कार्रवाई की गई। इधर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस होर्डिंग” को लेकर नपा द्वारा अब तक कोई नीति या नियम नहीं ं बनाए गए हैं।इसलिए अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई नही होती। इससे जिसे जब इच्छा होती है बिना अनुमति होर्डिंग” लगा देता है। इधर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इन होर्डिंगों के कारण खंभों पर लगे लैंपों और एलईडी की मरम्मत में समस्या आती है। जबकि शासन के निर्देशानुसार शासकीय स्थानों या बिजली के खंभों पर किसी भी प्रकार के बोर्ड लगाना अपराध है।

खबरें और भी हैं...