पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगारी से जूझ रहा युवा वर्ग: विधायक

बेरोजगारी से जूझ रहा युवा वर्ग: विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50 युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

गंजबासौदा| गांव सिरनोटा में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में गांव के करीब 50 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक निशंक जैन ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है। प्रदेश में रोजगार के अवसर न के बराबर है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जमकर कोसते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से स्वयं किसान परेशान हो रहा है।

सदस्यता लेने वाले युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के साथ निरंतर कार्य किए जाने की बात कही ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा पार्टी में शामिल हो। सदस्यता अभियान के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द से जल्द निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मोहन तिवारी, कमल सिंह मीणा, रामू रघुवंशी, रामकृष्ण दुबे, हरि कुशवाह, मनोज जैन, संतोष पटेल, उमराव सिंह मैना, गणेश पटेल, सोनू पटेल, मनीष ठाकुर, शरद शर्मा, लालाराम चंदेला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...