संगठन... पेंशनर्स एसो. की रैली आज
गंजबासौदा| 16 अप्रैल सुबह 9 बजे गांधी चौक से पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा रैली निकाली जाएगी। प्रांतीय सचिव सुधीर दुबे ने बताया कि मुख्य मार्गों से होते हुए रैली नेहरू चौक पहुंचेगी। रैली समापन के बाद मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रमेश जोगी ने रैली में सदस्यों से शामिल होने का आव्हान किया है।