समाज... श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नहीं देगा मृत्यु भोज
गंजबासौदा| श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार की बैठक बरेठ रोड पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समाज द्वारा मृत्यु भोज नहीं दिया जाएगा। बैठक में पुरुषोत्तम डसानिया, मुन्नालाल सोनी , जगदीश सोनी, वेदप्रकाश स्वर्णकार, रूपेश सोनी, संतोष सोनी, महेश सोनी, डालचंद सोनी, नरेन्द्र सोनी, मोहन सोनी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।