पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ों से टकराकर ट्रक घर में घुसा मां सहित दो बच्चे गंभीर घायल

पेड़ों से टकराकर ट्रक घर में घुसा मां सहित दो बच्चे गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के बागरोद चौराहे पर 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे के लगभग एक ट्रक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक पेड़ों से टकराकर घर में घुस गया था। हादसे में जहां ट्रक के परखच्चे उड़ गए वहीं मां सहित दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगाें ने मां व एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन जो बच्चा कमानी के नीचे दबा था उसे पूर्व सरपंच गोडखेड़ीमार एवं सतनामसिंह राजपूत गंजबासौदा सहित अन्य लोगों की मदद से गड्‌ढा खोदकर तथा जेक लगाकर बमुश्किल बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बच्चे का दाहिना हाथ अलग हो गया है। उसे उपचार के लिए पहले विदिशा बाद में भोपाल रेफर किया गया।

खबरें और भी हैं...