चार दिन चलकर फिर बंद हुआ लहदरा का हैंडपंप, बस्ती के लोग परेशान
गंजबासौदा| गांव लहदरा की आंगनवाड़ी का हैंड पंप बंद होने से बस्ती के ग्रामीण परेशान हैं। इसे कुछ दिन पहले ही पीएचई ने ठीक किया था। चार दिन चलने के बाद फिर जस के तस हो गया। इस हैंड पंप से आधी बस्ती के ग्रामीण पानी भरते हैं। अब बंद होने के कारण लोग दूर दराज से पानी ढोकर ला रहे हैं। तब कहीं उनका काम चल रहा है।