पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फड़ मजदूरों के मामले में फैसला आज

फड़ मजदूरों के मामले में फैसला आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| फड़ मजदूरों के मामले में मंगलवार को कोई फैसला हो सकता है। मंडी ने किसानों से पानी और फड़ सफाई ने नाम पर लिए जाने वाले दानों (अनाज) पर सख्ती से रोक लगा दी है। इससे फड़ मजदूर एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है उनको मजदूरी के रुपए व्यापारी दें। उनको दुकान पर काम करने के लिए 5000 और घर पर साफ सफाई का 1500 रुपए दिए जाए। वह एसडीएम, कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। इधर किसानों के विरोध के बाद मंडी प्रशासन ने दाने देने पर पाबंदी लगा दी है लेकिन मजदूर उसे हक मान बैठे हैं। इधर किसान नेता बाबूलाल गुलावरी ने बताया मजदूर काम व्यापारी का करते हंै और दाना किसान से लेते हैं। किसान दाना क्यों दे ? मंडी नियम में भी प्रावधान नहीं हैं। तीन दिन के लगातार अवकाश के बाद मंडी मंगलवार को खुलेगी। इसके बाद पता चलेगा। वैसे मजदूरों की लड़ाई व्यापारियों से है। इसके चलते मंडी, प्रशासन द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहींं दी जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...