पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रालियों के कारण बासौदा त्योंदा मार्ग पर लगा जाम

ट्रालियों के कारण बासौदा-त्योंदा मार्ग पर लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| त्योंदा रोड पर जीवाजीपुर में रविवार को मार्ग पर जाम लगा रहा। वहां कुरवाई, सिरोंज के केंद्रों पर किसानों से खरीदे जा रहे गेहूं को जीवाजीपुर के प्राइवेट वेयर हाउसों के गोदामों पर रखा जा रहा है। इसके कारण मार्ग पर ट्रक व ट्रालों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ऐसी ही स्थिति बरेठ मार्ग पर वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की गोदामों में अनाज लेकर आ रहे वाहनों की कतारों से रही। बरेठ मार्ग पर नई मंडी सहित उदयपुर, पठारी का यातायात चलता है। जबकि त्योंदा मार्ग पर सागर जबलपुर के लिए वाहन चलते हैं। जैसे- जैसे ट्रक वेयर हाउस प्रांगण मे जाने को मुड़ते पूरी सड़क जाम हो जाती है। बरेठ के ब्रजमोहन बबेले ने बताया कि दोनों सड़कों पर वेयरहाउस की गोदाम हैं।

खबरें और भी हैं...