पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं चुनरी लेकर पहुंची शीतला शक्ति धाम

वेतन बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं चुनरी लेकर पहुंची शीतला शक्ति धाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने रविवार सुबह नेहरू चौक से चुनरी यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शीतला शक्ति धाम मंदिर पहुंची। जहां विधि वध मंत्रोच्चार व पूजन करने के बाद माता रानी को चुनरी भेंट की गई।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शन किए जाने के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की वेतन वृद्धि किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसी खुशी में माता रानी को चुनरी भेंट की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वेतन कम होने के कारण परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा था। कम वेतन के बाद भी कार्यकर्ताओं से अधिक काम लिए जा रहे थे। इसके चलते वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। चुनरी यात्रा के साथ ही बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

खबरें और भी हैं...