पुलिस से डरे नहीं ं उनकी मदद ले: दांगी
गंजबासौदा| इडियट्स अकेडमी के बच्चों ने रविवार दोपहर कोतवाली थाने का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे। नगर निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे। उन्हें कोतवाली भवन दिखाया गया साथ ही पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस से डरे नही जरूरत या मुसीबत होने पर पुलिस की मदद ले। इसी के साथ ही बच्चों को गुड टच और बेेड टच के बारे में बताते हुए कहा कि यदि कोई बेड टच करता है तो अपने माता पिता, शिक्षकों को बात बताना चाहिए।