पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैदरगढ़ में खुले कॉलेज, उप तहसील को मिले पूर्ण तहसील का दर्जा

हैदरगढ़ में खुले कॉलेज, उप तहसील को मिले पूर्ण तहसील का दर्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‌हैदरगढ़| 84 गांवों का केंद्र बिंदु हैदरगढ़ क्षेत्र अब भी कई सामान्य सुविधाओं से वंचित है। हैदरगढ़ उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने, हैदरगढ़ में कालेज खाेले जाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार काे गंजबासौदा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह दांगी, जिला किसान युवा मोर्चा महामंत्री वृंदावन कुशवाह, गुलाबचंद भावसार, अरविंद जैन, संतोष नामदेव, राजेश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...