पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 साल पहले सीएम ने की थी उदयपुर पठारी मार्ग निर्माण की घोषणा जो अब तक है अधूरी

5 साल पहले सीएम ने की थी उदयपुर- पठारी मार्ग निर्माण की घोषणा जो अब तक है अधूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

उदयपुर से पठारी तक मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। इस मार्ग के निर्माण की घोषणा पठारी को तहसील का दर्जा देने आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सार्वजनिक सभा में की थी। सड़क निर्माण के लिए टू लेन का भेजा गया प्रस्ताव शासन के पास धूल खा रहा है। निर्माण के लिए आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। इससे इस सड़क पर यातायात समस्या बना हुआ है। तहसील को कुरवाई मंडी बामौरा से जोडऩे वाली सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इन सड़कों से जुड़े करीब 200 गांवों के लोग भी परेशान है। व्यापार समस्या बन रहा है। पठारी तहसील से जिले में सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। सबसे ज्यादा पत्थर की खदानें हैं। खनिज व्यापारी भी सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। एक बार बाहर का जो ट्रक माल भरने आता दूसरी बार यहां आने से इंकार कर देता है।

नहीं मिली स्वीकृति

उदयपुर वाया भाल बामौरा पठारी तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव नए एसओआर से बनाकर भेजा जा चुका है। अभी स्वीकृति नहीं मिली है। प्रशांत गौड़, एसडीओ लोनिवि गंजबासौदा

खबरें और भी हैं...