पठारी|प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गंजबासौदा आगमन पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित सहेले ने विधायक वीर सिंह पंवार एवं कार्यकर्ताओं के साथ रेस्ट हाउस पहुंचकर भेंट की। चर्चा में पठारी क्षेत्र की समस्याओं, कुरवाई शासकीय महाविद्यालय में कक्ष निर्माण एवं नियमित स्टॉफ की नियुक्ति को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया।इस ज्ञापन में उन्होंने उदयपुर से पठारी होकर खुरई तक पहुंचने वाली सड़क को टू लेन निर्माण करने, पठारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किए जाने, पठारी को नपं का दर्जा दिए जाने की मांग की।