भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
जयस्तंभ चौराहे पर कमलनाथ ब्रिगेड व यूथ कांग्रेस ने शनिवार दोपहर भाजपा सरकार का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारों पर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या हुई।
चुनाव के दौरान भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर हुआ। विधायकों को खरीदने के लिए सभी तरीके अाजमाए गए। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। नगद राशि न मिलने से नागरिक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, अमित मेहता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायणी कुशवाह, पार्षद मंजू कुशवाह, संतोष पाल, रवि यादव, सौरभ दुबे, पंचू कुशवाह, अभिषेक जैन, आदिल खान, पलाश जैन, विष्णु शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।