पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंचों ने की योजना चालू करने की मांग

सरपंचों ने की योजना चालू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| मध्यप्रदेश सरपंच, उपसरपंच संगठन ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि खेत सड़क योजना चालू की जाए ताकि किसानों को बारिश के मौसम में अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी न हो। पहुंच मार्ग न होने से फसलों में दवाई डालने व कृषि उपकरण ले जाने में काफी परेशान होना पड़ता है। सरपंचों का मानदेय बढ़ाया जाए।

पंचायत कार्यालय पर लिपिक की व्यवस्था की जाए। मैदानी सरकारी अमलों को ग्राम पंचायत के प्रति जवाबदेह बनाया जाए। साथ ही ग्राम सभाओं में उपस्थिति अनिवार्य की जाए। वर्ष 2011 में जातिगत व आर्थिक रूप से छूट गए पात्र लोगों का दोबारा सर्वे कराया जाए ताकि सभी को योजना का लाभ मिल सके। पंच परमेश्वर व 14वें वित्त की राशि को दोगुना किया जाए। वित्त वर्ष की राशि पंचायत खाते में डाली जाए। ग्राम पंचायत के सीएसआर रेट नगर पालिका के बराबर किए जाए। पंचायत कार्यालय पर ग्राम सचिव व रोजगार सहायक की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। इस मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह रघुवंशी के साथ बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...