पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीच रास्ते में लगी डीपी हटाने नपा ने लिखा पत्र

बीच रास्ते में लगी डीपी हटाने नपा ने लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| त्योंदा मार्ग पर स्थित विद्युत डीपी को हटाए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा विद्युत कंपनी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। डीपी त्योंदा मार्ग से पचमा बायपास मार्ग के समीप स्थित है। इससे आवागमन के दौरान भारी वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे आए दिन मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होने से चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। त्योंदा मार्ग पर कृषि उपज मंडी होने के कारण दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। बायपास मार्ग के चलते भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। मोड़ पर स्थित डीपी से चालक भारी वाहनों को समय पर व जल्द टर्न नहीं कर पाते।

नागरिकों का कहना है वाहनों को मोड़ते समय डीपी से टकराने का खतरा बना रहता है। डीपी को हटाए जाने की मांग को लेकर कई बार नागरिकों द्वारा भी एसडीएम, तहसीलदार से लेकर विद्युत कंपनी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी थी। नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने बताया कि आवागमन में बाधा बन रही डीपी को मार्ग से हटाकर दूसरे स्थान पर लगाए जाने के लिए विद्युत कंपनी को पत्र लिखा गया ताकि नगर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

खबरें और भी हैं...