पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारिक केंद्र के आधार पर मिनी स्मार्ट सिटी का प्लान करेंगे तैयार

व्यापारिक केंद्र के आधार पर मिनी स्मार्ट सिटी का प्लान करेंगे तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर शनिवार से काम शुरु हो गया है। एमपीआरवन डेवलपमेंट कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके व्यास और नपा अधिकारियों के दल ने शहर का भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी की प्राथमिक और बुनियादी आवश्यकताओं का अध्ययन किया।

इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे जनता, जनप्रतिनिधियों को मिनी स्मार्ट सिटी किस तरह की होगी? इस व्यापारिक शहर के हिसाब से प्राथमिकताएं क्या होंगी विस्तार से बताया गया। इसके बाद जनता और जनप्रतिनिधियों के सुझाव सुने, उन्हें सर्वे दल द्वारा नोट किया गया। ताकि जायज सुझावों को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की जाए। बैठक के दौरान व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए। बैठक में नपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, एसडीएम, पूर्व विधायक, पूर्व नपाध्यक्ष, सीएमओ भी शामिल थे।

एमपीआरवन डेवलपमेंट कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि प्रदेश में कुल 12 मिनी स्मार्ट सिटी प्रस्तावित है। इसमें आठवां क्रम नगर का है। सभी मिनी स्मार्ट सीटियों की अलग- अलग आवश्यकताएं और उद्देश्य है। नगर पुराना व्यापारिक केंद्र रहा है। इसलिए उसे इसी आधार पर मिनी स्मार्ट सिटी की तौर पर प्लान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...