पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमली चौराहे पर नालियां नहीं बनीं सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

इमली चौराहे पर नालियां नहीं बनीं सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| इमली चौराहे पर नाली निर्माण न होने के कारण मकानों के निकास का गंदा पानी सड़क से बह रहा है। वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों के कपड़ों पर आ रहा है। इससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इमली चौराहे के आसपास सैकड़ों पक्के मकान बन चुके हैं। यह क्षेत्र हरदूखेड़ी पंचायत क्षेत्र के तहत आता है। पंचायत के पास नाली बनाने के लिए फंड नहीं है। इसके चलते गंदा पानी नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा है। मंगलसिंह राजपूत ने बताया कि इस समस्या को कई बार सरपंच के सामने उठाया जा चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। यह क्षेत्र नपा की सीमा वृद्धि में प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...