डॉ. रामजी की पुस्तक ‘यादां यार दियां’ रिलीज
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
गांव वाहटीवाल में दरबार श्री बाला जी के मुख्य सेवादार, जिला परिषद मेंबर तथा वाइस चेयरमैन श्री धन्वंतरि वैद्य मंडल डॉ. रामजी की ‘यादां यार दियां’ पुस्तक रिलीज की गई। पुस्तक का विमोचन साधु संतों तथा गणमान्य सज्जनों की उपस्थिति में अरविंदर सिंह रसूलपुर, जतिंदर सिंह लाली बाजवा द्वारा किया गया। लाली बाजवा ने कहा कि पुस्तक में दोनों इशकों को बयान किया गया है, चाहे वह इश्क मजाजी हो या हकीकी। इस पुस्तक में शायरी द्वारा अच्छे संतों की सिफत तथा ढोंगी साधुओं की निखेदी की गई है जो कि सिर्फ नाम के ही भगवे वस्त्र डाले रहते हैं। इस मौके संत गुरबचन दास चक्क लादियां वाले, बाबा बाली शामचौरासी वाले, बाबा बजरंग दास, बाबा शंभू नाथ, बाबा सरदार मोहम्मद, बाबा करनैल गिरि, बाबा त्रिलोचन दास, बाबा हिमांशु दास, मुनि बाबा लक्ष्मण दास, बाबा विशंवर नाथ, भाजपा जिला प्रधान देहाती संजीव मन्हास, जिला परिषद सदस्य केहर सिंह, चेयरमैन हरबंस सिंह, लेखक गुरशमिंदर सिंह रम्मी ढोलोवाल, एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन, लखविंदर ठक्कर, लेक्चरर सुभाष शर्मा, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच बलकार सिंह लिट्टां, नंबरदार दलजीत कुमार, दविंदर कुमार कुक्कू, योगी खान, अनवर, हैप्पी, रमन कुमार, राजीव कुमार, रजिंदर कुमार, तिलक राज, नवल किशोर, जयपाल सिंह, बख्शीश सिंह, मोती लाल, करनवीर, चमन लाल मौजूद थे।