डॉ. अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित 15वां समारोह 22 को
गढ़दीवाला | डॉ. बीआर अंबेडकर सोसायटी गढ़दीवाला की मीटिंग डीएवी स्कूल गढ़दीवाला में सोसायटी प्रधान हरपाल सिंह भट्टी की अध्यक्षता में हुई। हरपाल सिंह भट्टी ने बताया कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के 127वें जन्म दिवस को समर्पित 15वां विशाल समारोह प्रीत फार्म गढ़दीवाला में 22 अप्रैल को करवाया जाएगा। समारोह दौरान क्षेत्र की 2 जरूरतमंद लड़कियों के सामूहिक विवाह करवाए जाएंगे तथा प्रत्येक जोड़े को जरूरत का सामान दिया जाएगा। कुलदीप कुकी तथा रंजू बाला डॉ. अंबेडकर का गुणगान करेंगे। इस मौके सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष मास्टर दलजीत सिंह, सचिव करनैल सिंह कलसी, कोषाध्यक्ष बचन सिंह कुलियां, ज्वाइंट सचिव मास्टर रणजीत सिंह, ज्वाइंट कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर बंटी निहालपुर, प्रेस सचिव जसपाल सिंह बेरछा, ज्वाइंट प्रेस सचिव लेक्चरर भूपिंदर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. हिंदर कुमार मल्होत्रा, जसवीर सिंह राही, कमलजीत भटोआ, गुरमीत सिंह भट्टी, सुरजीत सिंह, अमन बाहगा, प्रिंसिपल गुरदयाल सिंह, नंबरदार कर्म सिंह, मास्टर विपटन कुमार, मनदीप सिंह, रमनदीप सिंह, जसपाल सिंह, कंवलप्रीत सिंह, निरंजन सिंह, पूरन सिंह, हरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।