आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण दिवस मनाया
भास्कर संवाददाता| गढ़दीवाला
जिला प्रोग्राम अफसर होशियारपुर के दिशा निर्देशों अनुसार सर्कल सरहाला के आंगनबाड़ी सेंटर गढ़दीवाला में पोषण दिवस मनाया गया। समारोह का उद्घाटन गढ़दीवाला नगर कौंसिल की प्रधानगी बीबी इंद्रजीत कौर बुट्टर ने किया। प्रोफेसर सतवंत कौर ने बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की खुराक तथा लगने वाले टीकों संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर रछपाल सिंह ने समाज में औरतों के योगदान के बारे बताया। इस मौके कुलदीप सिंह, वाइस प्रधान नगर कौंसिल कमलेश रानी, नरिंदर कौर, अनु बाला, परमजीत कौर, अशोक कुमार, गुरदीप सिंह, मनजीत सिंह रोब्बी, जसविंदर कौर, प्रवीण कुमारी, जतिंदरजीत कौर, बलविंदर कौर, परमजीत कौर, जसवंत कौर, किरन शर्मा, रोजी जैन, अमीता रानी, गीता देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
पोषण दिवस के दौरान बीबी इंद्रजीत कौर बुट्टर (पीछे दाएं से तीसरे) व अन्य।