पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु आसरा सेवा घर बाहगा में सोसायटी ने नया कमरा बनवाया

गुरु आसरा सेवा घर बाहगा में सोसायटी ने नया कमरा बनवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा घर में बनाया नया कमरा दिखाते मनजोत सिंह व अन्य।

गढ़दीवाला | बैसाखी पर्व पर बाबा दीप सिंह सेवा दल व वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला ने अनाथ व जरूरतमंद लोगों के लिए गांव बाहगा में गुरु आसरा सेवा घर चलाया जा रहा है। उस गुरु आसरा सेवा घर में 16 बैड वाला कमरा तैयार किया है। सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी ने बताया कि इस गुरु आसरा सेवा घर में कुल 42 जरूरतमंद मेंबरों की सेवा सोसायटी द्वारा की जा रही है, जिनके रहने के लिए काफी मुश्किल आ रही थी, इसलिए नए कमरे में जरूरतमंदों के लिए 16 बैड लगाए जाएंगे। इस मौके प्रधान मनजोत सिंह, प्रशोत्म सिंह, सतविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, डॉ. पवन, विशाल, सैलफी, गौरव व जसवंत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...