पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों का भाजपा सरकार से अब मोह भंग हो चुका है : अचिन

लोगों का भाजपा सरकार से अब मोह भंग हो चुका है : अचिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़दीवाला | यूथ कांग्रेस वर्करों की मीटिंग ब्लाक प्रधान बिक्रमजीत सिंह विक्कर तथा ब्लाक वाइस प्रधान अचिन शर्मा की अध्यक्षता में गढ़दीवाला में हुई। जिसमें कर्नाटक में चल रही भाजपा बनाम कांग्रेस गठबंधन के राजनीतिक दंगल में आखिर कांग्रेस गठबंधन को मिली राजनीतिक जीत में खुशी जाहिर की गई। इस मौके बिक्रमजीत सिंह तथा अचिन शर्मा ने संयुक्त रूप में बताया कि लोकतंत्र को खत्म करने वाली तथा लोग विरोधी फैसले लेने वाली भाजपा सरकार को कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले ही मैदान छोड़ना पड़ा तथा येदियुरप्पा को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने से कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों का भाजपा सरकार से अब मोह भंग हो चुका है तथा लोग केंद्र में भाजपा सरकार को चलते करने के लिए आने वाले 2019 के लोक सभा चुनावों में पूरी तरह तैयार है। इस मौके वार्ड प्रधान सौरव मन्हास, वार्ड प्रधान विकास वर्मा, वार्ड प्रधान अमित शर्मा, वार्ड प्रधान रिशव, अशोक कुमार, रिचन शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...