भास्कर संवाददाता| गढ़दीवाला
नजदीकी गांव जीया सहोता में एक व्यक्ति ने अपने खेत में गेहूं के अवशेष को आग लगा दी, जिससे साथ लगते खेत के मालिक अमित थम्मन निवासी वार्ड नंबर 5 गढ़दीवाला के खेतों में लगे पौधे बुरी तरह झुलस गए। पीड़ित अमित थम्मन ने बताया कि 18 मई को सुबह लगभग साढ़े 8 बजे वह गांव जीया सहोता में अपने खेतों में देखरेख करने के लिए गया, तो साथ लगते खेत के मालिक कमलजीत सिंह निवासी गढ़दीवाला ने गेहूं के अवशेष को आग लगाई हुई थी। इससे उनके खेतों में लगे पौधे झुलस गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसी दिन सुबह साढ़े 11 बजे इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना गढ़दीवाला को दी, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उसे मुआवजा दिया जाए और आग लगाने वाले पर कार्रवाई हो।