- Hindi News
- National
- अंबेडकर जयंती पर पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अंबेडकर जयंती पर पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
गांव धुग्गा कलां में डॉ. अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करवाया। इसमें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, पंजाब देश राज सिंह धुग्गा विशेष तौर पर शामिल हुए। सबसे पहले डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर फूल मालाएं भेंट की गई। जोगिंदर सिंह दुखीया एंड पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की महिमा सुनाई।
इस मौके पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके राजिंदर सिंह के अध्यक्ष डॉ. बी आर अंबेडकर युवा क्लब धुग्गा कलां, लेक्चरर बलदेव सिंह धुग्गा उपाध्यक्ष, एससी बीसी फेडरेशन, बख्शीश सिंह प्रधान गुरु रविदास सभा, बलजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह धुग्गा, बलविंदर सिंह बिक्कर, कुलविंदर सिंह प्रधान सेवा सोसायटी, सरपंच सुरजीत सिंह, हरपाल सिंह भट्टी अध्यक्ष अंबेडकर सोसायटी गढ़दीवाला, दलजीत सिंह सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल), डॉ. जसपाल सिंह, सूबेदार बचन सिंह कुलियां, कर्म सिंह फतेहपुरिया, परमजीत सिंह बिट्टू जोहल, रमन खोसला, पंच सतपाल सिंह, पंच मोहन सिंह, पंच राजिंदर सिंह, पंच नीलम देवी, सरपंच जसवंत सिंह देहरीवाल,सरपंच जरनैल सिंह जोहल, केहर सिंह के सदस्य जिला परिषद, सरपंच देव गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
गांव धुग्गा कलां में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प भेंट करते पूर्व संसदीय सचिव देसराज सिंह धुग्गा (बाएं से चौथे) व अन्य। -भास्कर