खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगाया विद्यक टूर
गढ़दीवाला | खालसा कॉलेज गढ़दीवाला के म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय विद्ययक टूर प्रो. गुरपिंदर सिंह व प्रो. गुरमुखप्रीत सिंह की अध्यक्षता में चमकौर साहिब व फतेहगढ़ साहिब धार्मिक स्थानों दर्शन करने ले जाया गया। इस टूर दौरान विद्यार्थियों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के जीवन को जानने का मौका हासिल किया। विद्यार्थियों ने इस विद्यक व ऐतिहासिक टूर का आनंद लिया।